Equity Tips

header ads

बाजार में लगा तेजी का सिक्सर, BHEL अब तक की सबसे बड़ी इंट्रा-डे तेजी

सेंसेक्स 65 अंक की कमजोरी के साथ 38,986.80 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी करीब 25 अंकों की गिरावट दिखा रहा है
 capitalstars
Reliance Industries (RIL) का मार्केट कैप दूसरी तिमाही से पहले 9 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी रही है। शुक्रवार को यह शेयर 2.3 फीसदी बढ़कर 1427 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

बाजार ने तेजी का सिक्सर लगाया है। इस हफ्ते अब तक निफ्टी 2.5 फीसदी से चढ़ा है। आज सरकारी बैंकों और मिडकैप शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिल रहा है। मिडकैप इंडेक्स 1.25 फीसदी ऊपर कारोबार रहा है। 

AMBUJA CEMENT आज दूसरी तिमाही के नतीजे पेश करेगा। छोटे बेस के चलते कंपनी के मुनाफे में 75 फीसदी का उछाल दिख सकता है लेकिन कमजोर वॉल्यूम से आय में गिरावट संभव है। L&T FINANCE HOLDINGS और L&T TECH  भी आज अपने नतीजे पेश करेगी।

बाजार के दिग्गज RELIANCE IND के दूसरी तिमाही के नतीजे आज आएंगे। कंपनी के मुनाफे में करीब 9 फीसदी उछाल की उम्मीद है। वहीं GRM में भी सुधार दिख सकता है। साथ ही उम्मीद है कि कंपनी का रिटेल और जियो बिजनेस में शानदार प्रदर्शन जारी रह सकता है।

BHEL के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल खबर हैं कि BHEL में केंद्र सरकार अपनी हिस्सेदारी चरणों में घटाकर 26 फीसदी तक ला सकती है। इस शेयर में 25% के साथ अब तक की सबसे बड़ी इंट्रा-डे तेजी देखने को मिली है। खबर लिखते वक्त NSE पर ये शेयर 54.80 के स्तर पर साथ कारोबार कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक NMDC के नागरनार प्लांट बेचने की तैयारी चल रही है। जिसके लिए इंटरमिनिस्ट्रियल ग्रुप की आज अहम बैठक होगी। सरकार एसेट वैल्यूअर की नियुक्ति कर सकती है। ट्रांजैक्शन, लीगल एडवाइजर की नियुक्ति संभव है। NMDC का नागरनार स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ में है। स्टील प्लांट पर अभी कंस्ट्रक्शन चल रहा है। ये काम अगले 8-9 महीने में पूरा होगा। फिलहाल निजी हाथों में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट है।

कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में अब बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी नीचे से करीब 60 अंक की बढ़त के साथ 11600 के पार पहुंच गया है। 26 सितंबर के बाद निफ्टी 11,600 के पार निकलने में कामयाब रहा है। वहीं सेंसेक्स नीचे से करीब 180 अंक की बढ़त दिखा रहा है जबकि बैंक निफ्टी नीचे से करीब 250 अंक चढ़ गया है।

आज भारतीय बाजारों की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 65 अंक की कमजोरी के साथ 38,986.80 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी करीब 25 अंकों की गिरावट दिखा रहा है।

हालांकि छोटे-मझोले शेयरों में हल्की बढ़त पर कामकाज हो रहा है। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.20 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.23 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

बैंकिंग शेयरों दबाव के चलते बैंक निफ्टी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 28,902.20  के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.39 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.35 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

आज के कारोबार में आईटी और रियल्टी शेयरों को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में नजर आ रहे है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.27 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.14 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

Get more details here:
  Mcx Tips, Derivative-Free TrialIntraday Stock tips
Call on:9977499927
* Investment & Trading in securities market is always subjected to market risks, past performance is not a guarantee of future performance.

Post a Comment

0 Comments